Skip to content
Quick exitFirst NationsTranslationsGet helpSearch

आयोग के बारे में

ऑस्ट्रेलिया खुद को एक निष्पक्ष देश के रूप में देखना पसंद करता है।दुर्भाग्य से लोगों के साथ कभी-कभी इस आधार पर भेदभावपूर्ण व्यवहार किया जाता है कि वे कैसे दिखते हैं, वे कहाँ से आए हैं या उनकी मान्यताएँ क्या हैं। विक्टोरिया में लोगों को भेदभावपूर्ण व्यवहार से बचाने के लिए कानून मौजूद हैं और विक्टोरियाई समानावसर और मानवाधिकार आयोग (Victorian Equal Opportunity and Human Rights Commission) ऐसे लोगों की मदद करता है जिनके साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार किया गया है।अपने अधिकारों के बारे में, और हम आपकी सहायता कैसे कर सकते हैं, इसके बारे में जानकारी प्राप्त करें।

An Asian/Indian happy retired couple enjoys a leisure outing in outdoor at a resort.
आयोग के बारे मेंआपके अधिकारों के बारे मेंहम आपकी मदद कैसे कर सकते हैंहमसे संपर्क करें

आयोग क्या है?

आयोग एक स्वतंत्र संगठन है जिसे भेदभाव, यौन उत्पीड़न और नस्लीय व धार्मिक कलंकारोपण की रोकथाम का प्रयास करने के लिए बनाया गया था।

हम लोगों को ऐसे भेदभावपूर्ण व्यवहारों के बारे में शिकायतें सुलझाने में मदद करते हैं और:

  • लोगों और संगठनों को समान अवसर और मानवाधिकारों के बारे में जानकारी भी प्रदान करते हैं
  • संगठनों को निष्पक्ष बनने में मदद करने के लिए उन्हें शिक्षित करते हैं और परामर्श भी देते हैं
  • गंभीर प्रकार का भेदभाव और यौन उत्पीड़न होने पर खोजबीन और जांच भी करते हैं
  • विक्टोरियाई सरकार को लोगों की सुरक्षा के उद्देश्य से सख्त कानून बनाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं, और यह भी सुनिश्चित करते हैं कि हमारे मौजूदा कानून काम कर रहे हैं।

आयोग मेरी मदद कैसे कर सकता है?

हम आपको निष्पक्ष व्यवहार के आपके अधिकार के बारे में बता सकते हैं, या आप हमें अपने साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार किए जाने के बारे में बता सकते/सकती हैं। हम इस व्यवहार की रोकथाम में और आपको माफी या मुआवज़ा दिलाने में संभावित रूप से सक्षम हो सकते हैं।

हम कानूनी सलाह नहीं देते हैं, लेकिन हम आपको अपने अधिकारों और विक्टोरिया के ऐसे कानूनों के बारे में और अधिक बता सकते हैं जो आपके अधिकारों की रक्षा करते हैं।

ये कानून सार्वजनिक जीवन में भेदभावपूर्ण व्यवहार से लोगों की रक्षा करते हैं। ये घर पर होनी वाली कोई घटना जैसे निजी व्यवहार से संबंधित नहीं हैं।

पता लगाएँ कि हम आपकी मदद कैसे कर सकते हैं

यदि आपको भेदभावपूर्ण व्यवहार का अनुभव हुआ है, तो हम आपकी मदद कर सकते हैं। इसमें निम्नलिखित शामिल हैं:

  • भेदभाव
  • यौन उत्पीड़न
  • नस्लीय और धार्मिक कलंकारोपण
  • प्रताड़ना

हम आपको विक्टोरिया के मानवाधिकार और उत्तरदायित्व घोषणा-पत्र (Charter of Human Rights and Responsibilities) के बारे में भी बता सकते हैं।

अपने अधिकारों के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करें

आयोग कब मेरी मदद नहीं कर सकता है?

यदि व्यवहार निजी परिवेश (उदाहरण के लिए, घर) में हुआ है, तो हम मदद नहीं कर सकते हैं।

हम इन विषयों पर प्रश्न पूछे जाने पर भी मदद नहीं कर सकते हैं:

  • आपकी वीज़ा की पदस्थिति या आव्रजन से संबंधित मुद्दे
  • पुलिस से संबंधित मुद्दे
  • संघीय संगठनों [उदाहरण के लिए, घरेलू मामले विभाग (Department of Home Affairs)] से संबंधित मुद्दे।

हम आपको विक्टोरिया के मानवाधिकार और उत्तरदायित्व घोषणा-पत्र (Charter of Human Rights and Responsibilities) के बारे जानकारी दे सकते हैं, लेकिन हम इसके संबंध में शिकायतों के साथ व्यवहार नहीं करते हैं।

यदि हम आपकी मदद नहीं कर सकते हैं, तो नीचे सूचीबद्ध अन्य संगठन संभावित रूप से आपकी मदद कर सकते हैंः

आश्रय की खोज करने वाले व्यक्ति, शरणार्थी और प्रवासी

शरणार्थी कानून (Refugee Legal)
फो: (03) 9413 0100, सुबह 10बजे – दोपहर 2बजे, बुध और शुक्र

उपभोक्ताओं के अधिकार

उपभोक्ता मामले विक्टोरिया (Consumer Affairs Victoria)
फो: 1300 55 81 81

पारिवारिक हिंसा या यौन आक्रमण

1800 Respect 
फो: 1800 737 732
दुभाषिया: 13 14 50

मानवाधिकारों के उल्लंघन और विक्टोरियाई सरकारी संगठनों के बारे में शिकायतें

विक्टोरियाई लोकपाल (Victorian Ombudsman)
फो: (03) 9613 6222 या 1800 806 314 (केवल विक्टोरिया के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए)।

आप्रवासन, वीज़ा और नागरिकता में देरी, और डिटेन्शन सेंटर (निरोध केंद्र)

राष्ट्रमंडल लोकपाल (Commonwealth Ombudsman)
फो: 1300 362 072

कानूनी सहायता

विक्टोरिया कानूनी सहायता (Victoria Legal Aid)
फो: 1300 792 387

पुलिस के व्यवहार के बारे में शिकायतें

स्वतंत्र व्यापक-आधारित भ्रष्टाचार विरोध आयोग (Independent Broad-based Anti-corruption Commission)
फो: 1300 735 135

किराएदारों के अधिकार (किराए पर अपना घर देने वाले लोगों के लिए सहायता)

किराएदार विक्टोरिया (Tenants Victoria)
फो: (03) 9416 2577
सामाजिक आवास के किराएदारों के लिए परामर्श लाइन: 1800 068 860

महिलाओं का स्वास्थ

महिला स्वास्थ्य बहुसाँस्कृतिक केंद्र (Multicultural Centre for Women’s Health)
फो: 1800 656 421

कार्यस्थल में सुरक्षा या धमकाए जाने से संबंधित मामले

कार्यसुरक्षा विक्टोरिया (WorkSafe Victoria)
परामर्श लाइन: 1800 136 089
आपातकालीन स्थिति: 13 23 60

Was this page helpful?
Please select Yes or No and the second form section will appear below:

Address
Level 3, 204 Lygon Street Carlton Victoria 3053

General enquiries
enquiries@veohrc.vic.gov.au

Reception
1300 891 848

Enquiry line
1300 292 153 or (03) 9032 3583

Interpreters
1300 152 494

NRS Voice Relay
1300 555 727 then use 1300 292 153

Media enquiries
0447 526 642

The Victorian Equal Opportunity and Human Rights Commission acknowledges that we work on the traditional lands of the Wurundjeri people of the Kulin Nation. We also work remotely and serve communities on the lands of other Traditional Custodians.

We pay our respects to their Elders past and present.